Hamara Samvidhan EP 17: संविधान में भाषा से जुड़े क्या हैं प्रावधान ? जानिए
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 11:11 PM (IST)

Hamara Samvidhan Episode 17
भारत की विशालता और विविधता के चलते कुछ विषयों पर संविधान निर्माताओं को बहुत ज्यादा सोच विचार करना पड़ा. उनमें से एक है भाषा. क्या आपको मालूम है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 50 भाषाओं में से 13 भारत से है. हर भाषा को बोलने वाले करोड़ों लोग हैं. कई बड़ी भाषाओं वाले भारत में किसी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है. लेकिन संविधान निर्माताओं ने सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी को केंद्रीय स्तर पर आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया. साथ ही, जो प्रांतीय भाषाएं हैं उनके लिए भी उचित सम्मान की व्यवस्था की गई. एबीपी न्यूज़ की संविधान सीरीज में अब बात भाषा से जुड़े प्रावधानों की.
#HamaraSamvidhan