Cyclone Nisarga: तूफान की तीव्रता बढ़ी,डराने वाली तस्वीरें आयीं, लहरों में फंसे जहाज का हुआ रेस्क्यू
एबीपी न्यूज़ | 03 Jun 2020 01:42 PM (IST)

निसर्ग तूफान पर बड़ी खबर आ रही है, महाराष्ट्र में बस एक घंटे बाद तूफान टकराने वाला है.अलीबाग में करीब 1 बजे तूफान टकराने वाला है.मुंबई से अलीबाग की दूरी करीब 94 किलोमीटर दूर है,.संभावना है कि मुंबई से तूफान दो बजे के करीब टकरा सकता है, इसकी रफ्तार करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटे है.