Gaurav Chandel case में UP Police के हाथ अब तक खाली, इंसाफ के लिए प्रदर्शन कर रहा परिवार
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 09:42 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड को 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस कोई भी सुराग नहीं जुटा पाई है. इंसाफ की मांग को लेकर अब गौरव का परिवार और गौर सिटी के निवासी प्रदर्शन कर रहे हैं. रात की कड़कड़ाती ठंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों से एबीपी न्यूज संवाददाता सुरभि काक ने बातचीत की.