Farmers Protest का 23वां दिन, PM Modi करेंगे MP के रायसेन में किसानों से संवाद
ABP News Bureau | 18 Dec 2020 01:22 PM (IST)

आज किसान आंदोलन का तेइसवां दिन है. दिल्ली में सिंघु, टिकरी, गाज़ीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. जमाने वाली ठंड के बावजूद किसान पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं. किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के रायसेन में किसानों से संवाद करने वाले हैं. इससे पहले कल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों के नाम आठ पन्ने की चिट्ठी लिखी, जिसके जरिए उन्होंने कृषि बिल को लेकर किसानों की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की. उधर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान क़ानून की कॉपी फाड़ दी.