Delhi: गार्गी कॉलेज में कई लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर, एनुअल फेस्ट के दौरान वारदात
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 11:18 AM (IST)

दिल्ली के गार्गी कॉलेज में कई लड़कियों से छेड़छाड़ और यौन हमले की खबर है. न्यूज एजेंसी IANS की खबर के मुताबिक कॉलेज के एनुअल फेस्टिवल के तीसरे दिन ये वारदात हुई है. लड़कियों के हवाले से बताया जा रहा है कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और इसमें बड़ी संख्या में बाहरी लोग घुस गए, हालात इतने खराब हो गए कि सुरक्षा के सारे इंतज़ाम नाकाफी थे. कई लड़कियां बदहवासी में इधर उधर भागती रहीं, इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है, और ना ही किसी छात्र या कॉलेज की तरफ से ही कोई कंप्लेंट की गयी है. अगर कोई कोई पीड़ित पुलिस के सामने आएगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी.