Delhi: Tablighi Jamaat के लोगों की बदसलूकी, सड़क पर पेशाब से भरी बोतलें फेंकी
ABP News Bureau | 08 Apr 2020 12:56 PM (IST)

तब्लीगी जमात के लोग बहुत चर्चा में हैं. चर्चा का पहला कारण है कोरोना संक्रमण प्रसार में उनकी भूमिका और दूसरा कारण क्वॉरन्टीन सेंटर्स में उन पर लग रहे बत्तमीजी की आरोप है. ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है जहां क्वॉरन्टीन सेंटर में बदसलूकी हुई है. सड़क पर पेशाब से भरी बोतलें फेंकी गई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास का है. एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया है. जानकारी के मुताबिक इस सेंटर में सिर्फ जमात से जुड़े लोगों को ही क्वॉरन्टीन किया गया है.