Lockdown: दिल्ली के CM Kejriwal बोले-'जरूरी सुविधाएं देने वाले लोग 1031 नंबर पर फोन कर लें पास'
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 01:23 PM (IST)

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 14 अप्रैल तक पूरा देश लॉकडाउन है. कोरोना वायरस को लेकर लोग डरे हुए हैं और बड़ी संख्या में दुकानों पर सामान इकट्ठा करने के लिए पहुंच रहे हैं. आज एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता से संयंम बरतने की अपील की है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में होम डिलिवरी सेवाएं जारी रहेंगी साथ मोहल्ला क्लिनिक भी खुले रहेंगे.