Haryana में कोरोना फैलने के लिए दिल्ली जिम्मेदार? Anil Vij का बेतुका आरोप । देखिए ये बहस
ABP News Bureau | 27 Apr 2020 12:24 PM (IST)

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के लिए एक बार फिर दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है. अनिल विज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की वजह से हरियाणा में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में नौकरी करने वाले हरियाणा के लोग पास बनवाकर रोजाना वहां से आते हैं. ऐसे लोग कोरोना कैरियर बने हुए हैं. इसके मद्देनजर विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों को राजधानी में ही ठहरवाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है.