कातिल कोरोना की रफ्तार देखिए और फिर विश्व के सबसे बड़े Lockdown की वजह समझिए
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 08:33 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 536 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इन लोगों में से 476 लोग भारतीय हैं और 43 लोग विदेशी हैं. कल दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से दूसरी मौत हुई. इस वायरस ने देश में अब दस लोगों की जान ले ली है. हालांकि करीब 40 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाऊन की घोषणा की.