नोएडा तक कैसे पहुंचा Coronavirus का खतरा ? बचने के उपाय क्या हैं ? Matrabhumi (03.03.2020)
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 10:21 PM (IST)

आज की तारीख में देश की सबसे बड़ी चिंता है कोरोना वायरस. वो कोरोना वायरस जिसकी चपेट में दुनिया के 70 देश आ चुके हैं. वो वायरस जिससे चीन में 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन आज एक खबर ने सबसे ज्यादा चौंकाया जब पता चला कि कोरोना वायरस के डर से नोएडा के एक बड़े स्कूल को बंद कर दिया गया है. नोएडा तक कैसे पहुंचा कोरोना वायरस का खतरा.. कोरोना से बचने के उपाय क्या हैं.. कैसे पहचानेंगे कि कोरोना के लक्षण क्या हैं?