Coronavirus के तीन नए मरीज आए सामने, केरल के तीन मरीज हुए ठीक, PM Modi ने की समीक्षा बैठक
ABP News Bureau | 08 Mar 2020 08:33 AM (IST)

कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार सख्त कदम उठा रही है. हालांकि देश में कोरोना के मामलों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है. अब देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की गिनती 34 पहुंच गई है लेकिन राहत की बात ये हैं कि केरल में संक्रमित तीन मरीजों की हालत अब ठीक बताई जा रही है.