लोकसभा में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा, बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान बना मुद्दा
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 11:39 PM (IST)

संसद सत्र से पहले बीजेपी के जितने भी नेताओं ने बेतुके बयान दिए थे. अब सदन शुरू होने के बाद. अब कांग्रेस उन बयानों पर एक-एक कर के बीजेपी से हिसाब मांग रही है. कल आपने देखा अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के बयान पर कांग्रेस ने लोकसभा में हंगामा किया और आज लोकसभा में हंगामे के लिए कांग्रेस ने अनंत कुमार के बयान को हथियार बनाया.