Coronavirus: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हुई
ABP News Bureau | 18 Mar 2020 10:48 AM (IST)

देश में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों ती संख्या 147 पहुंच चुकी है. संक्रमित लोगों में देश के 122 और विदेश के 25 लोग शामिल हैं. वहीं, 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि तीन लोगों की मौत हुई है.