Modi सरकार की बड़ी जीत, Citizenship Amendment Bill राज्यसभा में भी पास
ABP News Bureau | 11 Dec 2019 09:57 PM (IST)

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मोदी सरकार को बड़ी जीत मिली है. राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है. इस बिल के विपक्ष में 105 वोट पड़े, जबकि पक्ष में 125 वोट दिए गए. इस बिल पर वोटिंग से पहले ही शिवसेना ने सदन से वॉकआउट कर दिया.