बोडो शांति समझौते के बाद कोकराझार पहुंचे PM मोदी, बोले-'नॉर्थ ईस्ट के लिए 21वीं सदी में नई शुरुआत'
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 11:01 PM (IST)

1956 में हमारे देश में 14 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेश थे.जो बढ़ते बढ़ते 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हो गए हैं. यानी नए राज्य बने हैं.
बहुत से राज्यों ने एक लंबे आंदोलन के बाद अलग राज्य का दर्जा पाया. इनकी लिस्ट भी लंबी है. ऐसा ही एक आंदोलन असम में पिछले 54 सालों से चल रहा था. ये आंदोलन था अलग बोडोलैंड का. इस आंदोलन में इतनी हिंसा हुई कि अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग इसमें मारे गए. असम में उग्रवाद हुआ, बम गोलियां चलीं, हिंसा की कई घटनाएं हुईं लेकिन अब इस समस्या का एक शांतिपूर्ण हल हो गया है. 27 जनवरी को अलग बोडोलैंड की मांग करने वाले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के 4 गुटों ने केन्द्र सरकार के साथ समझौता कर लिया.