BJP विधायक का बयान-'CAA विरोधियों को देश में रहने का अधिकार नहीं'
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 08:57 AM (IST)

नागरिकता कानून पर भय और भ्रम दूर करने के लिए बीजेपी इन दिनों बड़ा अभियान चला रही है लेकिन उसके अपने ही नेता किए धरे पर पानी फेर रहे हैं.बीजेपी विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र जिंद में नागरिकता कानून के समर्थन में रैली की लेकिन भाषण में भाषा पर काबू नहीं रख पाए.
एक ओर जहां बीजेपी नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चला रही है वहीं ऐसे नेताओं की वजह से ना सिर्फ लोगों के मन में आशंकाएं बढ़ती हैं बल्कि पार्टी के लिए ये परेशानी खड़ी कर देते हैं.