Yes Bank को 'No' Bank बनाने का जिम्मेदार कौन? देखिए सबसे गरम बहस
ABP News Bureau | 07 Mar 2020 06:18 PM (IST)

देश में एक बार फिर लाइन लगी है. लाइन लगी है बैंक एटीएम से पैसे निकालने की. वैसे लाइन सिर्फ एक बैंक से पैसे निकालने की है जिसका नाम है यस बैंक. देश का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक जो डूबने की कगार पर आ चुका है. हालांकि लग रहा है कि एसबीआई उसे बचा लेगा. यस बैंक का संकट लोगों की जमापूंजी के संकट तक सीमित नहीं है. राजनीति शुरू हो चुकी है और बात यहां तक पहुंची कि यस बैंक में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है. किस सरकार की नीतियां से यस बैंक बढ़ा और डूबा. राजनीति फुल है. जिनके पैसे डूब रहे हैं उनका बीपी हाई है. गरम बहस तो होगी ही कि यस बैंक को नो बैंक किसने बनाया?