Namaste Trump: प्रोटोकॉल तोड़ PM Modi ने किया ट्रंप का स्वागत, देखिए हर एक अपडेट
ABP News Bureau | 24 Feb 2020 01:57 PM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत पहुंच चुके हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप का स्वागत किया. पीएम मोदी और ट्रंप का रोड शो शुरू हो गया है. दोनों नेता अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकल चुके हैं. ये रोड शो साबरमती आश्रम तक होगा. डॉनल्ड ट्रंप, मोलेनिया ट्रंप और इवांका ट्रंप आश्रम में करीब 15 मिनट तक रूकेंगे.