Devendra Fadnavis को 30 नवंबर तक साबित करना होगा बहुमत, देखिए बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 23 Nov 2019 11:42 AM (IST)

महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बने हैं. खबर है कि एनसीपी में टूट हो गई है. अजित पवार ने इसकी जानकारी शरद पवार को दे दी है. देवेंद्र फडणवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का मौका मिला है.