बेंगलूरु: पैगंबर मोहम्मद को लेकर कांग्रेस विधायक के भांजे की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भयानक हिंसा
ABP News Bureau | 12 Aug 2020 07:42 AM (IST)

बेंगलूरु में एक विधायक के भांजे की फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा हो गई. ग़ुस्साई भीड़ ने विधायक के घर और थाने पर हमला कर दिया. पुलिस की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. एक एडिश्नल कमिश्नर समेत 60 लोग घायल हुए हैं. वहीं पोस्ट लिखने के आरोप में कर्नाटक के विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति के भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है.