अयोध्या में रामलला को अस्थायी मंदिर में किया गया शिफ्ट, देश के 6 शहरों में Lockdown की उड़ी धज्जियां
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 08:38 AM (IST)

भव्य राम मंदिर निर्माण का आज पहला चरण पूरा हुआ है. रामलला आज बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन अस्थायी फाइबर मंदिर में शिफ्ट हो गए. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
योगी आदित्यनाथ ने लिखा,'' भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण आज सम्पन्न हुआ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम त्रिपाल से नए आसन पर विराजमान.मानस भवन के पास एक अस्थायी ढांचे में 'रामलला' की मूर्ति को स्थानांतरित किया. भव्य मंदिर के निर्माण हेतु ₹11 लाख का चेक भेंट किया.