चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
कोरोना पर PM Modi-'जरूरी सामान इकट्ठा करने की होड़ न करें, अस्पताल जाकर रूटीन चेकअप की आदत से बचें'
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 11:57 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा, ''संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें. मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. जरूरी सामान घरों में इकट्ठा न करें, ताकि सामान की कमी नहीं हो.''