Lockdown: पलायन पर Kejriwal की अपील-'कोई अपने गांव न जाए,दिल्ली सरकार सारे इंतजाम कर रही है'
ABP News Bureau | 29 Mar 2020 11:42 AM (IST)

केजरीवाल ने आगे पलायन कर रहे लोगों पर भी गंभीरता से बात की. उन्होंने कहा कि हम टीवी और सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि सड़कों पर बहुत सारे लोग घर छोड़-छोड़ कर अपने गांव जाना चाहते हैं. इन लोगों को रोकने की हमने काफी कोशिश की है. हमारे सभी मंत्री और विधायकों को मैंने बोला है. वो जाकर अपील कर रहे हैं कि हम आपके लिए व्यवस्था कर रहे हैं जाने की जरूरत नहीं है.