Shaheen Bagh पहुंचे Anurag Kashyap, बोले- 'लंबी चलेगी लड़ाई'
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 11:21 PM (IST)

अनुराग कश्यप शुक्रवार शाम को लगभग 6:30 बजे शाहीनबाग पहुंचे. उन्होंने मंच पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह शाहीन बाग में इस मंच पर खासतौर पर बिरयानी खाने के लिए आए हैं. उन्होंने यहां पर लगभग 60 दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि आप लोगों की हिम्मत मुझे भी हिम्मत देती है. अनुराग कश्यप ने कहा कि आपकी यह लड़ाई बहुत लंबी चलेगी इसलिए आप अपनी इस लड़ाई में किसी भी तरीके से शरारती तत्वों को शामिल न होने दें. उन्होंने कहा कि सरकारों का पुराना तरीका है कि प्रदर्शन के बीच में कुछ ऐसे लोगों को भेज दिया जाता है, जो हिंसा फैलाते हैं और फिर प्रदर्शन को खत्म कर दिया जाता है इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है.