अमेरिका ने माना मानव निर्मित नहीं है कोरोना वायरस
ABP News Bureau | 01 May 2020 08:22 AM (IST)

अमेरिका ने मान लिया है कि कोरोना वायरस मानव निर्मित या जैनेटिक तौर पर मॉडिफाइड नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रीय इंटेलिंजेंस निदेशक कार्यालय ने बयान जारी कर इस बाबत वैज्ञानिकों की राय से सहमति जताई है. हालांकि अमेरिका ने संक्रमण के कारणों की जांच का दरवाजा खुला रखा है.