विपक्ष को Kejriwal ने दिया मुफ्तखोरी की राजनीति के आरोपों का जवाब
ABP News Bureau | 16 Feb 2020 04:15 PM (IST)

शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने जनता को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के मुफ्तखोरी की राजनीति के आरोपों का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी भी कीमती चीजें हैं वो सब फ्री हैं. मैं अगर पैसा लूंगा तो लानत है ऐसे मुख्यमंत्री पर.