Galwan Clash पर केंद्रीय मंत्री VK Singh का बड़ा खुलासा,चीन के टेंट में 'रहस्यमयी आग' की कहानी जानिए
ABP News Bureau | 29 Jun 2020 10:41 PM (IST)

मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने 15 जून की रात गलवान घाटी में भारत-तीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर बड़ा खुलासा किया है. वीके सिंह ने कहा है कि गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच एक रहस्यमय आग की वजह से हिंसक झड़प हुई थी. ये आग चीनी सैनिकों के टेंटों में लग गई थी, जो बॉर्डर पर मौजूद था. झड़प के दौरान चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए. ये बात सही है.