JNU violence पर बोलीं Alka Lamba: Amit Shah जी, प्रधानमंत्री जी बस करिए,देश जल रहा है
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 10:42 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) प्रशासन ने कहा कि लाठी-डंडे लिए नकाबपोश शरारती तत्व आस-पास घूम रहे हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं. कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए दिल्ली पुलिस को बुलाया गया है.एनयू छात्र संघ ने दावा किया कि एबीवीपी के सदस्य नकाब पहनकर परिसर में लाठियां, रॉड लेकर घूम रहे थे. एबीवीपी ने दावा किया कि वामपंथी छात्र संगठनों एसएफआई, आईसा और डीएसएफ के सदस्यों ने उन पर बुरी तरह हमला किया.