Taiwan-China तनाव के बीच LAC के पास उड़ रहे लड़ाकू विमानों को लेकर भारत की चेतावनी
ABP News Bureau | 05 Aug 2022 06:52 PM (IST)

भारत और चीन के बीच लगातार तनाव बना हुआ है, चीनी सेना की तरफ से हर बार सीमा पर उकसाने वाली हरकतें की जाती हैं. हाल ही में बताया गया था कि एलएसी के नजदीक चीनी फाइटर विमान उड़ान भरते नजर आए. ये विमान भारतीय सीमा के काफी नजदीक थे. अब इसे लेकर भारत की तरफ से सख्त एतराज जताया गया है. भारत ने चीन से दो टूक कहा है कि अपने विमानों को लद्दाख बॉर्डर से दूर रखें.