India vs Sri Lanka: दूसरा वनडे आज, आज टीम इंडिया जीती तो होगी श्रीलंका पर लगातार 10वीं सीरीज जीत
ABP News Bureau | 20 Jul 2021 02:44 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. टीम ने पहला मुकाबला सात विकेट से जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली थी.