CAA पर बोले Virat Kohli: पूरी जानकारी के बिना टिप्प्णी नहीं करूंगा
ABP News Bureau | 04 Jan 2020 08:03 PM (IST)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. कोहली ने कहा, ‘‘इस मसले पर मैं गैरजिम्मदार नहीं होना चाहता है और ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता हूं जिस पर दोनों पक्षों की आम राय न हो. मुझे इसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए कि इसका क्या मतलब है और इसको लेकर क्या चल रहा है और इसी के बाद मुझे इस पर बयान देने के लिये जिम्मेदार होना चाहिए. ’’