'Bhupinder Singh Mann को धमकियां मिल रही थीं'- Vinod Anand | Farmers Protest
एबीपी न्यूज़ | 14 Jan 2021 05:18 PM (IST)

केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में किसानों के जारी आंदोलन और लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चार सदस्यीय पैनल गठन का ऐलान किया गया था. इस पैनल से पूर्व सांसद और भारतीय कृषि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपिन्दर सिंह ने खुद को अलग कर लिया है. इस मामले पर संगठन के सदस्य विनोद आनंद ने कहा कि जब से ये घोषणा हुई है, तब से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं.