Vikas Dubey का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी बोली- गलती की सजा मिली, जो हुआ सही हुआ
एबीपी न्यूज़ | 10 Jul 2020 10:06 PM (IST)

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का कानपुर नगर के भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया. लम्बे इंतजार तक कोई रिश्तेदार उसका शव लेने नहीं आया लेकिन तभी पुलिस उसके किसी बहनोई को लेकर आई, जो एम्बुलेंस के साथ भैरव घाट पहुंचा. पत्नी ऋचा ने विकास दुबे को लेकर कहा कि जिसने गलती की उसे सजा मिली. विकास दुबे की मां ने पोस्टमार्टम केंद्र पर आने से इंकार कर दिया था लेकिन वह भी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रही.