उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान : सिर्फ राष्ट्रगान, राष्ट्र गीत गाना राष्ट्रवाद नहीं
एबीपी न्यूज़ | 24 Jan 2021 10:30 AM (IST)

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान आया है. वेंकैया नायडू ने कहा है कि राष्ट्रवाद का मतलब सिर्फ जय हिंद कहना या ‘जन गण मन’ या ‘वंदे मातरम’ गाना नहीं है. ‘जय हिंद’ का मतलब हर भारतीय की जय हो है, जो तब संभव है जब उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाता है, उन्हें ठीक से खाना मिलता हो, वो कपड़े पहनें और भेदभाव का सामना न करें.’