जानिए आम आदमी तक कितने रुपये में पहुंचेगी वैक्सीन?
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 11:03 PM (IST)

कोरोना के खिलाफ आखिरी बिगुल बज चुका है. देश के कोने कोने तक वैक्सीन पहुंचाए जा रहे हैं लेकिन इसी खुशखबरी के बीच एक विवाद पैदा हो गया है. विवाद है वैक्सीन की कीमत को लेकर. क्या ये वैक्सीन मुफ्त होगी या इस पर सब्सिडी मिलेगी या फिर इसे देने के लिए अलग से टैक्स या सेस का बजट में इंतजाम किया जा सकता है?