UP: अलग-अलग सड़क हादसों में 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
ABP News Bureau | 15 May 2020 11:25 AM (IST)

Lockdown की वजह से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है और साथ ही उनके साथ हो रहे सडकों पर हादसे भी बढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच में मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलट जाने से एक की मौत हो गयी है और कई घायल हुए हैं. वहीं जालौन में भी एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 मजदूरों की मौत हुई है.