भव्य तरीके से हुआ अमेरिका में शपथग्रहण समारोह | US Inauguration Day 2021
एबीपी न्यूज़ | 20 Jan 2021 11:43 PM (IST)

जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इस मौके पर वहां मौजूद उनकी पत्नी भावुक दिखीं. भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली. वह इस पद पर आने वाली पहली महिला और अश्वेत हैं. समारोह में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन जैसी कई हस्तियां मौजूद थीं.