LOC पर भारत-पाक के बीच युद्ध विराम समझौते की अमेरिका ने की तारीफ
एबीपी न्यूज़ | 26 Feb 2021 09:00 AM (IST)

अमेरिकी बाइडन सरकार ने भारत पाक में सीधे बात चीत की पैरवी की. सरकार ने बयान में कहा कि -हम भारत और पाकिस्तान के बीच सांझा बयान का स्वागत करते हैं, दोनों देशों ने युद्धविराम का सख्ती से पालन करने पर सहमति बनाई है. जहां तक बात अमेरिका की भूमिका की है, हम इस बात का समर्थन करते हैं कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से कश्मीर औऱ बाकी मुद्दों पर सीधे बातचीत करें.