पाक के 'बैकडोर आतंक' तालिबान पर मोदी और अमेरिका का साझा वार !
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 12:59 PM (IST)

आज प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात होने वाली है, जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान राज पर चर्चा होगी...और पाकिस्तान की आतंकनीति पर लगाम लगाने का रोडमैप बनेगा. क्योंकि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद चीन और पाकिस्तान लगातार ऐसे एजेंडे पर काम कर रहे हैं...जो भारत और अमेरिका दोनों को नुकसान पहुंचाने वाला है. भारत में तालिबान रिटर्न के साइड इफेक्ट दिखने भी शुरु हो चुके हैं...और अमेरिका की सुरक्षा एजेसियों ने अपने देश के लिए वॉर्निंग जारी कर दी है.