JNU छात्रों का समर्थन करने पर Deepika की फिल्म 'Chhapaak' के खिलाफ प्रदर्शन | सुपर 40
ABP News Bureau | 10 Jan 2020 05:00 PM (IST)

जेएनयू छात्रों का समर्थन करने पर दीपिका की फिल्म छपाक पर हंगामा. देश में कई जगह समर्थन और विरोध में प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या दीपिका देश तोड़ने वालों के साथ हैं. अपनी राजनीतिक विचारधारा बताएं. वहीं भोपाल में एनएसयूआई ने दीपिका की फिल्म छपाक के फ्री टिकट बांटे. तो बीजेपी की एबीवपी ने विरोध में तान्हाजी फिल्म फ्री में दिखवाई. दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज रिलीज हुई है