छत्रपति शिवाजी से पीएम मोदी की तुलना पर महाभारत! | ABP Special
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 09:37 PM (IST)

महाराष्ट्र के घर घर में पूजे जाने वाले वीर छत्रपति शिवाजी महाराज से पीएम मोदी की तुलना पर महाभारत छिड़ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी को शिवाजी महाराज और अमित शाह को तानाजी के रूप में दिखाया है. फिर क्या था शिवसेना, कांग्रेस शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाकर बीजेपी पर टूट पड़ी है.