Republic Day : राजपथ पर जय जवान, सड़क पर जय किसान
एबीपी न्यूज़ | 24 Jan 2021 10:33 AM (IST)

बात किसान आंदोलन की.... जिसका आज 60वां दिन है.... और काफी अहम दिन है....ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान संगठनों ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस से सहमति बन गई है.... 26 जनवरी को किसान 5 रूट से ट्रैक्टर मार्च निकाल सकेंगे... एबीपी न्यूज को सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है... आज इन रूटों का आधिकारिक तौर पर किसान संगठन ऐलान कर सकते हैं.... हालांकि किसान संगठनों को इससे पहले पुलिस को लिखकर देना होगा...