UP: बुलन्दशहर के Quarantine Center से 16 लोग फरार, 11 पकड़े गए
ABP News Bureau | 13 Apr 2020 08:25 AM (IST)

कोरोनावायरस से जंग में भारत के सामने एक बहुत बड़ी समस्या है कि लोग 'social distancing' और quarantine के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं बल्कि जिन्हें quarantine की हिदायत दी जा रही है वे भाग खड़े हो रहे हैं. ऐसा ही एक वाक्या हुआ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहां एक quarantine center से 16 लोग भाग खड़े हुए. हालांकि 11 को बाद में पकड़ लिया गया पर 5 की तलाश जारी है.