UP News: सूटकेस कांड में खुलासा, पिता ने मारकर एक्सप्रेस-वे पर फेंकी थी लाश! | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 21 Nov 2022 08:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) की एक सर्विस लेन के पास सूटकेस में जिस महिला का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली (Delhi) के बदरपुर (Badarpur) की निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई.