UP के 4 बड़े शहरों में Corona को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई चिंता
एबीपी न्यूज़ | 13 Dec 2020 12:30 PM (IST)

यूपी के चार बड़े शहरों में कोरोना के खिलाफ सरकारी तैयारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जताई है. लखनऊ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ में तैयारी पर कोर्ट ने असंतोष जताया. कोर्ट ने कहा कि इन चार जिलों के दायर हलफनामें पूरी जानकारी नहीं दी गई है. अगली सुनवाई पर कोर्ट ने ज्यादा जानकारी मांगी है.