उन्नाव पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, वेंटिलेटर पर डाला गया
ABP News Bureau | 06 Dec 2019 02:33 PM (IST)

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. 90 फीसदी जली लड़की का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता बार-बार अपने भाई से कह रही है कि आरोपियों को छोड़ना मत. सफदरगंज हॉस्पीटल के MS डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बोला की लड़की पूरी तरह जल गयी है अभी कुछ भी कहना मुशकिल. इस हालत मे 48 से 72 घन्टे बीत जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.