Unnao में Hyderabad जैसी वारदात, रेप के बाद जिंदा जलाने के 5 आरोपी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 01:06 PM (IST)

उन्नाव की वारदात दिल दहला देने वाली है. ये लगभग उसी तरह की वारदात है जैसी हैदराबाद में हुई थी. उन्नाव वाली लड़की इस वारदात में बुरी तरह झुलस गई और लखनऊ के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. 5 लोगों ने मिलकर एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की. उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. पीड़ित लड़की इस वारदात में बहुत बुरी तरह झुलस गई है और इस समय लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. पीड़ित 70 फीसदी तक जल चुकी है.