Unlock 4: आज से 10 राज्यों में एहतियात के साथ खुलेंगे स्कूल, जानिए और क्या रियायत मिलने वाली है
एबीपी न्यूज़ | 21 Sep 2020 08:33 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच अनलॉक-4 की प्रक्रिया के बीच आज से कई चीजों में रियायत मिलने जा रही है. आज से सांस्कृतिक, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 100 लोगों को मास्क लगाकर शामिल होने की इजाजत है. इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान और हैंड वॉश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा.