Unlock-4 की Guidelines जारी, 7 सितंबर से चलेगी Metro, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
एबीपी न्यूज़ | 29 Aug 2020 08:54 PM (IST)

7 सितंबर से देशभर में मेट्रो ट्रेने चलनी शुरू हो जाएंगी. गृहमंत्रालय ने मेट्रो को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. स्कूल कॉलेज अभी बंद रहेंगे. बता दें कि लॉकडाउन के एलान के बाद से ही मेट्रो सेवाएं बंद थीं. गाइडलाइन में कहा गया है कि एक सिस्टम के तहत मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी. यानी फिलहाल पहले की तरह मेट्रो में भीड़ होगी. इसके लिए एक सिस्टम बनेगा. इसके अलावा जो ओपन एयर थिएटर्स हैं वो भी 21 सितंबर 2020 से खोल दिए जाएंगे.