Jamia Millia Islamia में छात्रों ने पुलिस को गुलाब देकर जताया विरोध
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 05:57 PM (IST)

जामिया मिलिया इस्लामिया में आज अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, यहां पर छात्रों ने पुलिस को गुलाब का फूल देकर अपना विरोध जताया. वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति ने शुक्रवार को छात्रों से अफवाहों से दूर रहने व भ्रमित करने वाली खबरों के खिलाफ एकजुट रहने का अनुरोध किया है.